भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहित सोनकर रेलवे बोर्ड,रेल मंत्रालय भारत सरकार के दूसरी बार सदस्य मनोनित हुए
रोहित सोनकर क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (Zonal Railway Users’ Consultative Committee) रेलवे बोर्ड,रेल मंत्रालय भारत सरकार के दूसरी बार सदस्य बने
इसके लिए उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा जेपी नड्डा जी ,अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री भारत सरकार, सरदार रवनीत सिंह बिट्टू केद्रीय राज्य मंत्री, डॉ॰ विजय सोनकर शास्त्री जी भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ,पूर्व सांसद का धन्यवाद किया।
सोनकर ने कहा रेलवे बोर्ड के सदस्य का कार्य रेलवे द्वारा प्रदान की गई सुविधाओं में सुधार करना और यात्रियों की समस्याओं का समाधान करना, रेलवे की हद में खान- पान,साफ सफाई,बिजली,पीने के पानी आदि कई सुविधाओं की जांच करना है।
और अपना कर्त्तव्य वो पूरी ईमानदारी से निभाए गे।
लुधियाना वासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोहित सोनकर की पुन: नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया है।
![]()
