जालंधर (ठंडो ) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) जालंधर महानगर के तत्वावधान में महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की 118वीं जयंती की पूर्व संध्या पर दिनांक 27 सितंबर 2025 को भगत सिंह चौक, जालंधर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महानगर सहमंत्री जश्नप्रीत सिंह ने बताया की कार्यक्रम का शुभारंभ 118 दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसके माध्यम से भगत सिंह जी के अमर बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। दीपों की यह श्रृंखला उनके 118वें जन्म वर्ष को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाती रही।
इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि शहीद-ए-आज़म भगत सिंह केवल एक स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि युवाओं के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहे हैं। उनका जीवन त्याग, बलिदान, साहस और राष्ट्रप्रेम का अनुपम उदाहरण है। आज की युवा पीढ़ी यदि उनके आदर्शों और विचारों को अपनाए तो राष्ट्र और भी सशक्त हो सकता है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख श्री अजय गौतम जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भगत सिंह का व्यक्तित्व केवल एक क्रांतिकारी के रूप में सीमित नहीं है, बल्कि वे भारत माता के वो सपूत थे, जिनकी सोच और साहस ने सम्पूर्ण राष्ट्र को आज़ादी की लड़ाई में नई दिशा प्रदान की। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रवाद की विचारधारा को आत्मसात करें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर ABVP के प्रांत उपाध्यक्ष पंकज बग्गा , महानगर उपाध्यक्ष संदीप कुमार, प्रांत कार्यालय मंत्री राघव शर्मा, त्रिशला वैद, परिशिता ठुकराल, महानगर संगठन मंत्री शशांक वालिया, निर्देश खजूरिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
![]()
